प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

मेरी माटी मेरा देश अभियान : राजस्थान को मिला ‘अमृत अवार्ड’

  • 01 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

31 अक्तूबर, 2023 को राजस्थान ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल कर ‘अमृत अवार्ड’प्राप्त किया है।  

प्रमुख बिंदु  

  • नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के भव्य समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 3 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ मंत्रालयों और विभागों को आज़ादी का अमृत पुरस्कार प्रदान किया। 
  • उल्लेखनीय है कि इन पुरस्कारों का चयन उच्च स्तर पर गठित एक समिति द्वारा किया गया, जिसके अनुसार 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में से 3 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रथम पुरस्कार जम्मू और कश्मीर को तथा द्वितीय पुरस्कार गुजरात को दिया गया।  
  • तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से राजस्थान और हरियाणा राज्य को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने ग्रहण किया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2