इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड में मेडिको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, टूरिस्ट स्पॉट्स पर खुलेंगे योगायुष केंद्र

  • 18 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 16 सितंबर, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स पर मेडिको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये योगायुष केंद्र खोलने की योजना है। यहाँ पर्यटकों को एक छत के नीचे योग-आयुर्वेद और पंचकर्म का अनुभव मिलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • जानकारी के अनुसार इसके लिये तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों का चयन किया गया है, जहाँ बाहरी और स्थानीय पर्यटक सबसे ज्यादा पहुँचते हैं। इनमें नेतरहाट, पतरातू और मैक्लुस्कीगंज शामिल हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा इन्हें योगायुष केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। सेंटर को श्रेष्ठ प्रामाणिक आयुर्वेदिक क्लिनिक, पंचकर्म केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। यहाँ पर्यटन के साथ ही तनाव मुक्ति जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
  • योगायुष केंद्र पर पर्यटकों को पंचकर्म सिद्धांतों पर आधारित पूरा पैकेज मिलेगा। आयुष के डॉक्टर पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के साथ ही विभिन्न विधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगे।
  • आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी दोनों विचारधाराएँ साथ काम करेंगी। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से भी मदद ली जा सकती है।
  • योगायुष केंद्र, चिकित्सा का भविष्य में एकीकरण करने पर ज़ोर देगा। सरकार ने ध्यान, योग और सभी पहलुओं व गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले केंद्र के तौर पर इसे स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्र में पंचकर्म, योग, जीवनशैली और संबंधित बुनियादी ढाँचे जैसे कई उपचार उपलब्ध होंगे। यहाँ एकीकृत चिकित्सा के लिये अलग खंड स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2