इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण

  • 24 Apr 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

22 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव की औपचारिक शुरुआत करते हुए अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण दिये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित किये जा रहे माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।
  • माता कौशल्या अलंकरण महिला सशक्तीकरण के लिये राज्य शासन की विशेष पहल है।
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सतत् प्रयास के अंतर्गत तथा माता कौशल्या जन्मभूमि के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं महिला सशक्तीकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2