ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ‘स्टेट्स ऑफ वूमेन’ पुस्तक का किया विमोचन

  • 24 Apr 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

22 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रायपुर के सर्किट हाउस में श्रीमती आभा प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्टेट्स ऑफ वूमेन’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि ‘स्टेट्स ऑफ वूमेन’ किताब में महिलाओं से संबंधित कानून, प्रक्रिया और नियमों का उल्लेख किया गया है, जिसकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिये।
  • पुस्तक की लेखिका डॉ. आभा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में नहीं पता है। ‘स्टेट्स ऑफ वूमेन’ में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों का समावेश किया गया है, जिससे उन्हें एक पुस्तक में सभी अधिकारों की जानकारी मिल सके।

close
Share Page
images-2
images-2