इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

महानदी

  • 23 Apr 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में महानदी नदी में एक नाव दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिये ₹4 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

मुख्य बिंदु:

  • परिचय:
    • महानदी तंत्र गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी तथा ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी है।
    • नदी का जलग्रहण क्षेत्र छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र तक विस्तृत है।
    • इसका बेसिन उत्तर में मध्य भारत की पहाड़ियों, दक्षिण और पूर्व में पूर्वी घाटपश्चिम में मैकल पर्वत शृंखला से घिरा है।
  • स्रोत:
    • यह छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर के निकट अमरकंटक के दक्षिण में सिहावा नामक स्थान से निकलती है।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ:
  • महानदी पर प्रमुख बाँध/परियोजनाएँ:
    • हीराकुंड बांध: यह भारत का सबसे लंबा बाँध है।
    • रविशंकर सागर, दुधावा जलाशय, सोंदुर जलाशय, हसदेव बांगो और तंदुला अन्य प्रमुख परियोजनाएँ हैं।
  • शहरी केंद्र:
    • बेसिन में तीन महत्त्वपूर्ण शहरी केंद्र रायपुर, दुर्ग और कटक हैं।
  • उद्योग:
    • अपने समृद्ध खनिज संसाधन और पर्याप्त विद्युत ऊर्जा संसाधन के कारण महानदी बेसिन में अनुकूल औद्योगिक जलवायु है।
      • भिलाई में लौह एवं इस्पात संयंत्र
      • हीराकुड और कोरबा में एल्युमीनियम कारखाने
      • कटक के पास पेपर मिल
      • सुंदरगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री
    • यहाँ मुख्य रूप से कृषि उपज पर आधारित अन्य उद्योग चीनी और कपड़ा मीलें हैं।
    • कोयला, लोहा और मैंगनीज का खनन यहाँ की अन्य औद्योगिक गतिविधियाँ हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2