इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

कैनोए स्लालोम प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक जीते

  • 07 Feb 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

6 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्य प्रदेश के महेश्वर के सहस्रधारा में जारी कैनोए स्लालोम प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

प्रमुख बिंदु

  • पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल कैनोए या वाटर स्लालोम इवेंट के लड़कों के के2 इवेंट में प्रद्युम्न सिंह राठौर ने बाजी मारी। एमेराल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने 300 मीटर कोर्स पूरा करने के लिये 850 सेकेंड समय लिया और स्वर्ण पदक जीता, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मेघालय के प्रिंसगेन कुरबाह ने 98.310 सेकेंड समय लिया। गुजरात के अनक चौहान को तीसरा स्थान मिला। अनक ने 104.030 सेकेंड में रेस पूरी की।
  • इसी तरह लड़कियों के कैनोए स्लालोम सी2 इवेंट में मध्य प्रदेश की मानसी बाथम ने बाजी मारी। मानसी से 250 मीटर कोर्स पर रेस पूरी करने के लिये 596 सेकेंड समय लिया और स्वर्ण पदक जीता। प्रीति पाल (हरियाणा) उनसे काफी पीछे 491.172 सेकेंड के साथ दूसरे और धृति मारिया (कर्नाटक) 559.120 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow