इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरा स्थान

  • 16 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

14 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कुल 17 हज़ार 999 मीट्रिक टन के साथ मध्य प्रदेश का दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरा स्थान है।  

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता 591 ग्राम प्रतिदिन है। यह उपलब्धता राष्ट्रीय औसत प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 444 ग्राम से 147 ग्राम अधिक है।  
  • मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य, सुरक्षा और विभिन्न रोज़गार मूलक योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप हुई है।  
  • राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रथम चरण में 25 लाख 63 हज़ार और द्वितीय चरण में 208 लाख गो-भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया, जो देश में सर्वाधिक है।  
  • गो-भैंस वंशीय पशु बछिया/पड़िया में 13 लाख 89 हज़ार ब्रूसेल्ला टीकाकरण में भी प्रदेश, देश में प्रथम है।  
  • देश में सबसे अधिक 3 लाख 77 हज़ार पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत करने वाला राज्य भी मध्य प्रदेश है। 
  • प्रदेश में अब तक 36 लाख 47 हज़ार 482 पशुओं का लंपी के विरुद्ध टीकाकरण किया जा चुका है।  
  • वर्तमान में प्रदेश में भोपाल, रीवा और सीहोर ज़िले में लंपी के लगभग 80 एक्टिव केसे हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2