इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

सुकन्या समृद्धि योजना में 23 लाख खाते खोल मध्य प्रदेश बना नंबर वन

  • 25 Jan 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

24 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ में मध्य प्रदेश पूरे देश में प्रथम है। प्रदेश ने इस योजना में अब तक करीब 23 लाख खाते खुलवाने की उपलब्धि अर्जित की है, जिसमें कुल 4238 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का संग्रहण हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश में डाक विभाग के सहयोग से वर्तमान वित्त वर्ष में 5 लाख 68 हजार से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। योजना ने प्रदेश की बेटियों के सशक्तीकरण को नई दिशा दी है। अभिभावकों और बेटियों ने इस योजना को भरपूर समर्थन दिया है। बैंकों का भी सराहनीय सहयोग रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के सफलतम 7 वर्ष भी पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को अन्य पात्र बालिकाओं को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गाँव के आखिरी व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध स्वावलंबी बनाने के लिये डाक विभाग ‘बचत खाता खुशहाली का’ अभियान प्रारंभ कर रहा है। यह एक अच्छी पहल है, जिसमें सभी जिले वित्तीय समावेशन को नई दिशा दे सकते हैं।
  • बालिकाओं के सुकन्या खातों के साथ बालकों के लिये पीपीएफ खाता भी खोलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2