प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

पशुधन मंत्री ने किया इटावा में प्रदेश के पहले भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण

  • 04 Nov 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

2 नवंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशुपालन निदेशालय में वर्चुअल रूप से इटावा में बने प्रदेश के पहले भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ भी किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भेड़-बकरी के पालन की प्रदेश में बेहतर संभावनाएँ हैं, जो किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने में सहायक होगी। इस केंद्र में इच्छुक लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इस केंद्र में भेड़ एवं बकरी पालकों को वैज्ञानिक तरीके से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • विदित हो कि इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 1 जनवरी, 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2