इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

लीड्स रैंकिंग 2021

  • 09 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी लीड्स (लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स), 2021 रिपोर्ट के अनुसार लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में उत्तर प्रदेश 7 स्थान की छलांग लगाते हुए 13वें से 6वें स्थान पर आ गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • गुजरात 21 राज्यों की सूची में पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान है।
  • इस बार शीर्ष 10 की सूची में उत्तर प्रदेश छठे, ओडिशा सातवें, कर्नाटक आठवें, आंध्र प्रदेश नौवें और तेलंगाना 10वें स्थान पर हैं। 
  • वहीं पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, बिहार, हिमाचल प्रदेश और असम क्रमश: 15वें, 16वें, 17वें, 18वें, 19वें, 20वें और 21वें स्थान पर हैं। पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी केंद्रशासित क्षेत्रों की सूची में, जम्मू-कश्मीर सबसे ऊपर है। केंद्रशासित क्षेत्रों में दिल्ली को शीर्ष स्थान मिला है।
  • लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक निर्यात और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये ज़रूरी लॉजिस्टिक सेवाओं की कुशलता का संकेतक है। सूचकांक का उद्देश्य राज्यों में लॉजिस्टिक संबंधी प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना है, जो देश के व्यापार में सुधार और लेनदेन लागत को कम करने के लिये ज़रूरी है।
  • गौरतलब है  कि पहली लॉजिस्टिक रिपोर्ट 2018 में जारी की गई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण रैंकिंग जारी नहीं की गई थी। गुजरात 2018 और 2019 दोनों ही वर्ष रैंकिंग सूची में पहले स्थान पर था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow