दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार की 8 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

  • 09 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा बिहार की 8 हस्तियों को वर्ष 2020 के लिये घोषित पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2020 के लिये बिहार की एक शख्सियत को पद्म विभूषण एवं 7 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत सार्वजनिक मामले के क्षेत्र में उनकी सेवा के लिये पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया।
  • वहीं निम्नलिखित सात हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया-
    • श्री सुजॉय कुमार गुहा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में)
    • श्री बिमल कुमार जैन (सामाजिक कार्य के क्षेत्र में)
    • श्रीमति शांति जैन (कला के क्षेत्र में)
    • डॉ. शांति रॉय (चिकित्सा के क्षेत्र में)
    • श्री श्यामसुंदर शर्मा (कला के क्षेत्र में)
    • श्री रामजी सिंह (सामाजिक कार्य के क्षेत्र में)
    • श्री वशिष्ट नारायण सिंह (मरणोपरांत) (विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में)
  • वर्ष 2020 के लिये कुल 141 पुरस्कार प्रदान किये गए हैं, जिनमें कुल 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण एवं 118 पद्म श्री शामिल हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow