इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

KCC एवं मुख्यमंत्री पशुधन वितरण कार्यक्रम

  • 10 Aug 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा के सम्मान में लगभग 2 लाख कृषकों को KCC एवं मुख्यमंत्री पशुधन वितरण कार्यक्रम के तहत कुल 734 करोड़ रुपए वितरित किये।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री द्वारा ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजाति नेताओं को सम्मान देते हुए कृषकों को यह धनराशि वितरित की गई।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं मुख्यमंत्री पशुधन वितरण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कृषकों की आय में वृद्धि करके राज्य में गरीबी को कम करना है। साथ ही पशुधन वितरण से राज्य में उपस्थित कुपोषण की समस्या का भी समाधान करना है।
  • इस अवसर पर झारखंड में कृषकों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करके राज्य के जीडीपी में कृषि क्षेत्र के योगदान को बढ़ाए जाने की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्त की गई।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2