दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड में DMFT फंड के ऑडिट का आदेश

  • 10 Oct 2025
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

झारखंड सरकार ने फंड के दुरुपयोग की अनेक शिकायतें मिलने के बाद ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) का व्यापक ऑडिट कराने का निर्णय किया है।

  • इस ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए।

मुख्य बिंदु 

DMFT और फंड स्थिति के बारे में:

  • गठन: DMFT की स्थापना वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKY) के तहत की गई थी।
  • उद्देश्य: खनन कार्यों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करना।
  • उपयोग क्षेत्र: स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, कौशल विकास, सिंचाई और पर्यावरण संरक्षण।
  • फंड की स्थिति: अगस्त 2025 तक झारखंड में संचयी DMFT फंड 16,657.95 करोड़ रुपए है।
  • ऑडिट चरण: पहले चरण में धनबाद, चाईबासा, चतरा, रामगढ़ और पलामू ज़िले शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKY)

  • नोडल मंत्रालय: वर्ष 2015 में शुरू की गई PMKKY खनन मंत्रालय द्वारा ज़िला खनिज फाउंडेशन (DMF) के तहत अर्जित धन का उपयोग कर प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के कल्याण हेतु लागू की गई योजना है।
  • उद्देश्य: सरकारी योजनाओं के पूरक के रूप में खनन क्षेत्रों में कल्याणकारी परियोजनाओं को लागू करना, प्रतिकूल प्रभावों को कम करना एवं स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना।
  • PMKKY 2024 दिशानिर्देश: इस दिशानिर्देश के अनुसार DMF निधि का कम से कम 70% उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर खर्च किया जाना चाहिये, जो खनन प्रभावित समुदायों के कल्याण को सीधे प्रभावित करते हैं।
close
Share Page
images-2
images-2