इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के पहले डीजीपी शिवाजी महान कैरे का निधन

  • 05 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 4 सितंबर, 2023 को झारखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक (DGP) शिवाजी महान कैरे का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1967 बैच के IPS अधिकारी थे।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के पहले डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शिवाजी महान कैरे के निधन पर राँची के पुलिस मुख्यालय सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान आईपीएस अधिकारियों ने उनके साथ अपने बिताए गए समय को सहकर्मियों के साथ साझा किया।
  • 11 जून, 1945 को उत्तर प्रदेश में जन्मे शिवाजी महान कैरे ने गणित विषय के साथ स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की थी। शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा के कारण वर्ष 1967 में इनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था।  
  • झारखंड राज्य के स्थापना काल के दौरान इन्हें 12 नवंबर, 2000 को झारखंड का प्रथम पुलिस महानिदेशक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
  • पुलिस महानिदेशक के बाद शिवाजी महान कैरे का ट्रांसफर महानिदेशक (निगरानी) के पद पर किया गया था, जहाँ ये नवंबर 2002 तक कार्यरत् रहे। उसके बाद इन्हें महानिदेशक सह महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी) एवं अग्निशमन सेवा बनाया गया, जहाँ शिवाजी महान कैरे ने वर्ष 2004 तक अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2