दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राजस्थान

जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0

  • 06 Mar 2026
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हाल ही में जल संचय जन भागीदारी 2.0 पहल की उच्च-स्तरीय समीक्षा की।

मुख्य बिंदु:

  • पहल: जल संचय जन भागीदारी (JSJB) एक सामुदायिक पहल है, जो जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर केंद्रित है।
    • यह जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के व्यापक ढाँचे के अंतर्गत संचालित होती है।
    • यह पहल कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण, झीलों तथा तालाबों के पुनर्स्थापन तथा छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणालियों को प्रोत्साहित करती है।
  • पूर्व प्रदर्शन: राजस्थान, जिसने अभियान के प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था, अब वर्ष 2026 के मानसून से पहले भूजल पुनर्भरण बढ़ाने के लिये प्रयासों को तीव्र गति दे रहा है।
  • राष्ट्रीय प्रदर्शन: राजस्थान इस अभियान में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है, जहाँ वर्तमान चरण के अंतर्गत 88,000 से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 42,000 परियोजनाएँ प्रगति पर हैं।
  • 3C रणनीति: यह अभियान ‘3C’ के मूलमंत्र पर आधारित है अर्थात सामुदायिक भागीदारी, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का लाभ उठाना और स्थायी परिणामों के लिये लागत को अनुकूलित करना।
  • विकेंद्रीकृत अवसंरचना :
    • लक्ष्य : सामान्य ज़िलों को कम-से-कम 10,000 कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण करने का कार्य सौंपा गया है; नगर निगमों का भी लक्ष्य 10,000 संरचनाएँ स्थापित करना है।
    • मुख्य उद्देश्य : छत पर वर्षा जल संचयन, रिचार्ज पिट और बंद पड़े बोरवेलों के पुनरुद्धार जैसी कम लागत वाली संरचनाओं का निर्माण।
  • वित्तीय अभिसरण: इस पहल के लिये वित्तीय संसाधनों को मनरेगा (अतिदोहन वाले ब्लॉकों में 65% निधि जल कार्यों के लिये निर्धारित), अटल भूजल योजना तथा 15वें वित्त आयोग के माध्यम से सुव्यवस्थित किया गया है।
और पढ़ें: अटल भूजल योजना, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, वर्षा जल संचयन, मनरेगा
close
Share Page
images-2
images-2