इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम

  • 09 Jan 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2023 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिये इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम सत्र 2022-23 को लेकर लिस्ट जारी की गई, जिसमें हरियाणा प्रदेश के 329 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 

  • सरकारी स्कूलों के बच्चों को नवाचर के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इंस्पायर अवार्ड का आयोजन किया जाता है। इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये बच्चों को आनलाइन निबंधन कराना पड़ता है। फिर बच्चों को ऑनलाइन आइडिया भेजना होता है।
  • इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।
  • इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के अंतर्गत हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों जैसे - मध्य प्रदेश से 1854 विद्यार्थी, झारखंड से 1657 विद्यार्थी, उत्तर प्रदेश से 901 विद्यार्थी तथा राजस्थान से 5993 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
  • प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिये दस-दस हज़ार रुपए प्रदान किये जाने हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से चयनित विद्यार्थियों को यह अवॉर्ड राशि दी जाएगी।
  • नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान पर आधारित मॉडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि मिलेगी। इस राशि से विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे। भविष्य में होने वाली ज़िला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow