राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
INS नीलगिरि ने ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास काकाडू 2026 में भाग लिया
- 26 Mar 2026
- 12 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत INS नीलगिरी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास काकाडू 2026 में शामिल हुआ है, जिससे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की नौसेनाओं के बीच सहयोग और पारस्परिक संचालन क्षमता को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
- सैन्य अभ्यास काकाडू: अभ्यास काकाडू रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी का प्रमुख बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है, जो हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना, पारस्परिक संचालन क्षमता में सुधार करना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी को सुदृढ़ करना है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी।
- INS नीलगिरी: INS नीलगिरी भारतीय नौसेना का एक उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट है, जो स्वदेशी प्रोजेक्ट 17A श्रेणी का हिस्सा है। इसे बहु-भूमिका संचालन के लिये डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सतह युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध और वायु रक्षा शामिल हैं।
- इस पोत का जलावतरण सितंबर 2019 में हुआ था और इसे वर्ष 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
- प्रोजेक्ट 17A:
- भारतीय नौसेना ने वर्ष 2019 में प्रोजेक्ट 17 अल्फा (P-17A) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स की एक शृंखला का निर्माण करना है।
- INS नीलगिरी इस परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे सात फ्रिगेट्स में पहला है।
- अन्य छह फ्रिगेट्स हैं—हिमगिरि, उदयगिरि, तारागिरि, दुनागिरि, विंध्यगिरि और महेंद्रगिरि।
- इनका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा किया जा रहा है।
|
और पढ़ें: प्रोजेक्ट 17A, INS नीलगिरी, इंडो-पैसिफिक |