प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

इंदौर: लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर

  • 13 Jan 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त किया।

  • इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना।

मुख्य बिंदु:

  • इंदौर ने सूरत के साथ सबसे स्वच्छ शहर का खिताब साझा किया है।
  • भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्य प्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये।
  • स्वच्छ भारत मिशन में राज्य की उपलब्धियाँ:
    • राज्य के शत-प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट संग्रहण किया जा रहा है। इसके लिये नगरीय निकायों को मोटर चालित वाहन उपलब्ध कराये गए हैं। इन वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) सिस्टम लगाए गए हैं।
    • गीले कचरे के प्रसंस्करण एवं निष्पादन हेतु होम कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। निकायों की केंद्रीकृत कंपोस्टिंग इकाइयों में संग्रहित गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। इस खाद का उपयोग शहरी क्षेत्रों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में खाद के रूप में किया जाता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023

  • बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए शहरों को शहरी स्वच्छता की स्थिति में सुधार करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रतिस्पर्धी ढाँचे के रूप में वर्ष 2016 में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी।
  • पिछले कुछ वर्षों में, स्वच्छ सर्वेक्षण विश्व में सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के रूप में उभरा है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2