बिहार
भारत ने पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 जीता
- 08 Sep 2025
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 7 सितंबर 2025 को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया।
- इस जीत के साथ भारत ने आठ साल का इंतजार समाप्त करते हुए महाद्वीपीय खिताब पुनः अर्जित किया और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (नीदरलैंड एवं बेल्जियम) के लिये क्वालीफाई किया।
मुख्य बिंदु
- फाइनल में भारत की यह 9वीं उपस्थिति थी, जो किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक थी।
- हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के लिये 3 लाख रुपये तथा सहयोगी स्टाफ के लिये 1.5 लाख रुपये की घोषणा की।
- भारत ने अंतिम बार वर्ष 2017 (ढाका) में एशिया कप जीता था।
- टूर्नामेंट की स्थिति:
- चैंपियन: भारत (चौथा एशिया कप खिताब)
- उपविजेता: दक्षिण कोरिया (कुल मिलाकर रिकॉर्ड 5 खिताब)
- तीसरा स्थान: मलेशिया ने चीन को 4-1 से हराया
- पाँचवाँ स्थान: जापान ने बांग्लादेश को 6-1 से हराया
- पूर्व विजेता:
- दक्षिण कोरिया: 5 खिताब (1994, 1999, 2009, 2013, 2022)
- भारत: 4 खिताब (2003, 2007, 2017, 2025)
- पाकिस्तान: 3 खिताब (1982, 1985, 1989)