दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत पहली BRICS शेरपा बैठक 2026 की मेज़बानी करेगा

  • 14 Feb 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

भारत ने BRICS समूह की 2026 अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में पहली BRICS शेरपा और सू-शेरपा बैठक की मेज़बानी की।

मुख्य बिंदु:

  • अध्यक्षता एवं प्रतिनिधि: बैठक की अध्यक्षता भारत के BRICS शेरपा और सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने की, जबकि शंभू एल. हक्की, भारत के BRICS सू-शेरपा भी इसमें शामिल रहे।
  • प्रतिभागी: ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित BRICS के सदस्य व साझेदार देशों के वरिष्ठ अधिकारी तथा शेरपा चर्चा में सम्मिलित हुए।
  • थीम: प्राथमिकताओं को अनुकूलन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिये निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)” थीम के तहत प्रस्तुत किया गया, जो BRICS नेतृत्व के प्रति भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
  • फोकस: स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, नवाचार, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), सुरक्षा तथा आर्थिक और वित्तीय क्षेत्रों में सहयोग पर ज़ोर दिया गया।
  • महत्त्व: इस बैठक ने आगामी BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सहयोग, अनुकूलन, नवाचार और सततता को बढ़ावा देकर भारत के 2026 BRICS एजेंडा की आधारशिला रखी।

और पढ़ें: BRICS

close
Share Page
images-2
images-2