इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


पीसीएस

भारत का पहला भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल एप

  • 05 Aug 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

04 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूकंप में पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ (Uttarakhand Earthquake Alert) एप लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु

  • यह देश का पहला प्रारंभिक चेतावनी मोबाइल एप्लिकेशन है, जो भूकंप से पहले उपयोगकर्त्ताओं को सचेत कर सकता है।
  • इस एप को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Uttarakhand State Disaster Management Authority) एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसके साथ ही उत्तराखंड ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ नाम से भूकंप अलर्ट एप लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इस एप की कुछ प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
    • यह एप्लिकेशन भूकंप पूर्व चेतावनी (EEW), एक वास्तविक समय भूकंप सूचना प्रणाली का उपयोग करता है, जो भूकंप की शुरुआत का पता लगा सकता है।
    • यह एप भूकंप आने के 30-40 सेकेंड पूर्व भूकंप की पूर्व चेतावनी देगा, जिस हेतु पूरे प्रदेश में लगभग 64 सेंसर लगाए गए हैं।
    • यह एक रिक्टर स्केल पर 5 या अधिक तीव्रता के भूकंप की चेतावनी देने में सक्षम है।
    • एप भूकंप के बाद किसी संरचना के अंदर फंसे लोगों के स्थान को बताने में भी मदद कर सकता है।
    • यह भूकंप की घटना के बारे में जानकारी के साथ-साथ आने वाले संभावित समय और भूकंप के स्थान पर तीव्रता के बारे में जानकारी का प्रसार करता है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। 
    • यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के अनुरूप है और दो संस्करणों में उपलब्ध है।
  • गौरतलब है कि उत्तराखंड एक भूकंप संभावित राज्य है इसलिये यह एप अधिकारियों को भूकंप के दौरान बचाव अभियान चलाने हेतु महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow