इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

‘आदि बाज़ार’ का भोपाल हाट में उद्घाटन

  • 23 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2022 को ट्राइफेड के अध्यक्ष रामसिंह राठवा ने भोपाल के भोपाल हाट में जैविक जनजातीय उत्पादों और दस्तकारी के सामानों की जीवंत प्रदर्शनी ‘आदि बाज़ार’का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह प्रदर्शनी 21 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक चलेगी। इसमें देश के 15 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 से अधिक स्टॉल होंगे।
  • जनजातीय जीवन के मूल लोकाचार का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में देश के 15 राज्यों के जनजातीय हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, कपड़े, आभूषणों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री होती है।
  • जनजातीय कला और शिल्प की प्रदर्शनी ‘आदि बाज़ार’का आयोजन जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
  • ये आदि बाज़ार वंचित जनजातीय लोगों की आजीविका में सुधार के लिये ट्राइफेड के संगठित प्रयासों का एक हिस्सा है, जो पिछले दो वर्षों में सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं।
  • आदि बाज़ार में ट्राइब्स इंडिया और जनजातीय कारीगरों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले उत्पाद, जैसे- मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध माहेश्वरी साड़ियाँ, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के गर्म ऊनी कपड़े, तमिलनाडु के जनजातीय लोगों द्वारा खरीदी गई प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले, उत्तर-पूर्वी भारत के विशेष शहद और जैविक उत्पाद, प्रतिष्ठित टोडा कढ़ाई से लेकर असम के मोगा रेशम और नागालैंड की काली मिट्टी  के बर्तन तक उपलब्ध हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2