इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट ज़ोन हॉकी चैंपियनशिप 2023

  • 20 Mar 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

19 मार्च, 2023 को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के खूँटी में आयोजित 1st हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट ज़ोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का विधिवत उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस दौरान खूँटी के उपायुक्त ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य सफल होगा।
  • विदित है कि इस प्रतियोगिता के लिये 19 से 26 मार्च तक खूँटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 7 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने वाला है।
  • 1st हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट ज़ोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 में कुल 6 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
  • उद्घाटन मैच झारखंड और बिहार के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान झारखंड की महिला हॉकी टीम ने बिहार हॉकी को 11-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। झारखंड टीम की कप्तान एडलिन बागे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2