ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किये

  • 28 Jun 2024
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य आवास योजना के लाभार्थियों को भूखंड आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किये।

मुख्य बिंदु:

  • हरियाणा सरकार ने प्रत्येक गरीब व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप गरीब परिवारों की आवास आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की है।
    • राज्य योजना के तहत 15,250 लाभार्थियों को भूखंड आवंटन प्रमाण-पत्र दिये गए
    • रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को भूखंड आवंटन-पत्र सौंपे
    • आवंटन-पत्र वितरित करने के लिये इसी प्रकार के कार्यक्रम चार अन्य स्थानों यमुनानगर, पलवल, सिरसा और महेंद्रगढ़ में भी एक साथ आयोजित किये गए।
  • राज्य सरकार ने हाल ही में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को कार्ड भी वितरित किये थे।
    • लगभग 84 लाख सदस्यों वाले लगभग 23 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जिसके तहत राज्य परिवहन में एक वर्ष के भीतर 1,000 किलोमीटर की मुफ्त बस यात्रा प्रदान की जाती है।

हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना

  • वर्ष 2023 में शुरू की जाने वाली इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के कमज़ोर और निम्न आय वर्ग के परिवारों को कम दरों पर मकान उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना के तहत उन लोगों को भूखंड आवंटित किये जाएंगे जिनके पास घर बनाने के लिये ज़मीन नहीं है।
  • इससे राज्य के गरीब परिवारों का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा तथा उन्हें सुरक्षित व स्थिर जीवन जीने का मौका मिलेगा।

close
Share Page
images-2
images-2