ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

फसल उत्सव

  • 20 Jan 2024
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

भारत के प्रधानमंत्री ने फसल उत्सव मकर संक्रांति, उत्तरायण, भोगी, माघ बिहू और पोंगल के शुभअवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।

  • मुख्य बिंदु:
  • मकर संक्रांति सूर्य के अंतरिक्ष में भ्रमण के दौरान मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है।
  • यह दिन गर्मियों की शुरुआत और हिंदुओं के लिये छह महीने की शुभ अवधि का प्रतीक है, जिसे उत्तरायण (सूर्य की उत्तर दिशा की ओर गति) के रूप में जाना जाता है।
    • ‘उत्तरायण’ के आधिकारिक उत्सव के एक भाग के रूप में, गुजरात सरकार वर्ष 1989 से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की मेज़बानी कर रही है।
  • इस दिन से जुड़े उत्सवों को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है:
    • उत्तर भारतीय हिंदुओं और सिखों द्वारा लोहड़ी,
    • मध्य भारत में सुकारत,
    • असमिया हिंदुओं द्वारा भोगाली बिहू और
    • तमिल तथा अन्य दक्षिण भारतीय हिंदुओं द्वारा पोंगल।

close
Share Page
images-2
images-2