हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

हरियाणा
Switch To English

36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का हुआ भव्य आगाज

  • 06 Feb 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

3 फरवरी, 2022 को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में फरीदाबाद ज़िला के सूरजकुंड में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 19 फरवरी तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • उपराष्ट्रपति ने सूरजकुंड मेला को देश की विविध संस्कृतियों एवं कलाओं का संगम करार देते हुए कहा कि शंघाई  कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन  देशों की इस मेले में भागीदारी एक ऐतिहासिक घटना है।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला देश की विविधता में एकता की कड़ियों को मज़बूत करने के साथ-साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’की अवधारणा को भी आगे बढ़ाता है।
  • गौरतलब है कि इस मेले में हर वर्ष एक सहभागी राष्ट्र और एक ‘थीम स्टेट’होता है। इस मेले में इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन सहभागी राष्ट्र है। इस वर्ष मेले में 25 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।
  • भारत के 8 उत्तर-पूर्वी राज्य इस मेले के थीम स्टेट हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। ये राज्य एक साथ मिलकर एक ही मंच पर अपनी कला, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश के कलाकारों व शिल्पकारों की कल्पनाओं से सराबोर कलाकृतियों से सुसज्जित इस हस्तशिल्प मेले की छटा देखते ही बनती है। इस तरह के मेले शिल्पकारों को अपनी पसंद व कला के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं। यह मेला विविधता में एकता लिये एक भारत श्रेष्ठ भारत का दर्शन कराता है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow