इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रभावशाली महिलाओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

  • 27 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

26 अक्तूबर, 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित इंडिया टुडे वूमेन समिट एंड अवॉर्ड समारोह- शक्ति, साहस और सफलता उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में महती कार्य करने वाली दस प्रभावशाली महिलाओं को ‘इंडिया टुडे’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।  

प्रमुख बिंदु   

  • राज्यपाल ने तारा अहलूवालिया (समाज सेवा क्षेत्र), भारतीय घुड़सवारी एथलीट दिव्यकृति (खेल क्षेत्र), संतोष देवी (खेती क्षेत्र), अनीता पालीवाल (राजसमंद के पिपलांत्री गाँव में 18 वर्षों से नवाचार कर पर्यावरण संरक्षण), प्रीति चंद्रा (उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा), नीरू यादव (ग्रामीण विकास), डॉ. कृति भारती (बाल विवाह रोकथाम के प्रयास हेतु), डॉ. मेवा भारती (श्रमिक महिला अधिकारों हेतु), मोनिका जांगिड़ (दिव्यांग बच्चों के लिये) और अदम्य साहस का परिचय देने के लिये वसुंधरा चौहान को इंडिया टुडे अवॉर्ड से सम्मानित किया।  
  • उन्होंने ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’की चर्चा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को लोकतंत्र में भागीदारी के अधिकाधिक अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में फैली कुरीतियों के निवारण के लिये भी सभी को मिलकर प्रयास करने पर ज़ोर दिया।  
  • राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समानता के अवसर बढ़ाने, कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी कार्य करने, लैंगिक असमानता को रोके जाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिये सैद्धांतिक ही नहीं, व्यावहारिक रूप से भी कार्य किये जाने की आवश्यकता जताई।  
  • इस अवसर पर राज्यपाल ने सम्मानित महिलाओं के सम्मान में प्रकाशित परिचय पुस्तक का भी लोकार्पण किया। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2