ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड में कक्षा 10 व 12 के छात्रों के लिये मुफ्त टैबलेट

  • 17 Aug 2021
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिये मुफ्त टैबलेट के वितरण सहित कई घोषणाएँ की।

प्रमुख बिंदु

  • देहरादून में पुलिस लाइन पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए यह घोषणा की। 
  • उन्होंने पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिये प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर ‘सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार’ की स्थापना करने और राज्य में भूमि कानूनों के बारे में आशंकाओं को दूर करने के लिये एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की भी घोषणा की। 
  • साथ ही टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया की सफलता से उत्साहित होकर खेल के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन और पोषण देने के लिये एक नई खेल नीति तैयार करने की भी घोषणा की।
  • इसी के साथ उन्होंने पवेलियन ग्राउंड से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘देश के लिये दौड़’(एक दौड़ देश के नाम) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
close
Share Page
images-2
images-2