दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ

  • 14 Nov 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने होली के मौके पर मार्च के महीने में भी फ्री रसोई गैस देने की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु  

  • लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि के चेक का वितरण भी किया। योजना के शुभारंभ के मौके पर 54 लाख से अधिक परिवारों के लिये सब्सिडी की राशि तेल कंपनियों के खाते में भेजी गई। 
  • योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व संकल्प पत्र में दीपावली व होली में मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, उसी क्रम में इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। 
  • नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को मिलेगा और सब्सिडी मद में राज्य सरकार 2312 करोड़ रुपए व्यय करेगी।

close
Share Page
images-2
images-2