फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

  • 06 Aug 2025
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद 5 अगस्त 2025 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित पाँच राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरसन के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य बिंदु

  • प्रारंभिक जीवन: सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के हिसावड़ा गाँव में हुआ था।  
  • राजनीतिक यात्रा:
    • वर्ष 1965 में मेरठ कॉलेज से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।
    • विधानसभा सदस्य: वर्ष 1974 में बागपत से विधायक निर्वाचित हुए।
      • एक संक्षिप्त अंतराल के बाद वर्ष 1984 में पुनः राज्यसभा के सदस्य बने।
    • राज्यसभा: वर्ष 1980 में राज्यसभा में प्रवेश किया।
    • लोकसभा: वर्ष 1989 में अलीगढ़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।
    • राज्यपाल पद:
      • बिहार (2017–2018)
      • ओडिशा (2018 में अतिरिक्त प्रभार)
      • जम्मू-कश्मीर (2018–2019)
      • गोवा (2019–2020)
      • मेघालय (2020–2022)



close
Share Page
images-2
images-2