इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

पूर्व डीजीपी सिंघल केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष बने

  • 16 Jan 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

14 जनवरी, 2023 को बिहार राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को केंद्रीय चयन परिषद के नए अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया है। इसके लिये गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

प्रमुख बिंदु   

  • परिषद के वर्तमान अध्यक्ष केएस द्विवेदी के कार्यकाल की विस्तारित अवधि 20 जनवरी, 2023 को पूरी हो जाएगी। इसके बाद सिंघल नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण कर लेंगे।
  • सरकार ने अगले तीन वर्षों के लिये एस के सिंघल को चयन पार्षद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 19 दिसंबर, 2022 को एसके सिंघल डीजीपी के पद से रिटायर हुए थे।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान अध्यक्ष केएस द्विवेदी को भी बिहार के डीपीपी के पद से रिटार होने के बाद सरकार ने यह जिम्मेवारी सौंपी थी। उन्हें छह महीने का अवधि विस्तार भी दिया गया था।
  • केंद्रीय चयन परिषद बिहार पुलिस में सिपाही के पद के अलावा अन्य विभागों में नियुक्तियों के लिये भी परीक्षा का आयोजन करता है।
  • संजीव कुमार सिंघल भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच अधिकारी हैं। केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएँ मिलती रहेंगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow