इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को मिलेगा हिमालय पुत्र पुरस्कार

  • 13 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2023 को उत्तराखंड के खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिये चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।  

प्रमुख बिंदु  

  • विदित हो कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है। 
  • खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिये आवेदन मिल चुके हैं। आवेदनों की जांच के बाद इसके लिये गठित कमेटी की बैठक होगी। 
  • कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिये नाम घोषित किये जाएंगे। 
  • इन पुरस्कारों के लिये नाम भी होंगे घोषित : प्रदेश के एक खिलाड़ी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट और एक खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2