दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये उत्तर प्रदेश के पाँच खिलाड़ी चयनित

  • 10 Oct 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

9 अक्तूबर, 2023 को हॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। इसमें उत्तर प्रदेश के पाँच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक मलेशिया के जोहोर में 11वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप-2023 का आयोजन किया जाएगा।
  • मिनी विश्व कप के रूप में मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में लखनऊ के आमिर अली, साईं सेंटर लखनऊ के उत्तम सिंह और अरुण साहनी, झांसी के अब्दुल अहद और लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के विष्णुकांत सिंह का चयन 20 सदस्यीय भारतीय टीम में किया गया है।
  • सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के इस 11वें सत्र में छह की जगह आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
  • सुल्तान ऑफ जोहोर कप मलेशिया में आयोजित 21 पुरुषों की टीम का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी। वर्ष 2011 से 2022 के मध्य भारत और ग्रेट ब्रिटेन ने तीन बार टूर्नामेंट जीता जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार, वहीं जर्मनी और मलेशिया ने एक-एक बार टूर्नामेंट जीता है।

close
Share Page
images-2
images-2