इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल ट्रेड शो के प्रथम संस्करण का शुभारंभ

  • 23 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 21 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’के प्रथम संस्करण का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर, 2023 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है।  
  • इस ट्रेड शो में 2,000 से अधिक निर्माता अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। स्थापित औद्योगिक घरानों से लेकर नए उद्यमियों तक, विभिन्न श्रेणियों के उद्यमियों के उत्पाद यहाँ उपलब्ध हैं।  
  • विश्व के विभिन्न हिस्सों से 66 देशों के 400 से अधिक बायर्स भी इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं।
  • प्रदेश के 54 जी.आई. प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी का भी इस ट्रेड शो में आयोजन किया जा रहा है।
  • यह ट्रेड शो सभी सेक्टरों के उत्पाद को प्रदर्शित करेगा। रक्षा, कृषि, उद्योग, ई-कॉमर्स, शिक्षा, अवस्थापना, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ डेयरी प्रोडक्ट्स, हैंडलूम, टेक्सटाइल के उत्पाद सहित विभिन्न सेक्टर की प्रदर्शनियाँ इस उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का अहम हिस्सा हैं।  
  • हस्तशिल्प पर आधारित उत्पादों के साथ-साथ राज्य के युवा उद्यमियों, विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
  • प्रदेश ने पिछले 06-07 वर्षों में देश के आर्थिक विकास में अपना विशिष्ट योगदान दिया है। राज्य की जी.डी.पी., जो वर्ष 2016-17 में लगभग 13 लाख करोड़ रुपए थी, वह वर्ष 2022-23 में करीब 22 लाख करोड़ रुपए अनुमानित है।
  • 96 लाख से अधिक एम.एस.एम.ई. इकाइयों के साथ उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में पहले नंबर पर है।

  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2