लखनऊ शाखा पर UPPCS जीएस फाउंडेशन का पहला बैच 4 दिसंबर से शुरूCall Us
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

झारखंड

ईस्ट ज़ोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

  • 28 Mar 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

19 से 26 मार्च, 2023 तक हॉकी झारखंड और ज़िला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में आयोजित ईस्ट ज़ोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला और पुरुष, दोनों टीमें चैंपियन बनी हैं।

प्रमुख बिंदु

  • महिला वर्ग में हॉकी झारखंड और हॉकी मिज़ोरम के बीच हुए मैदानी खेल में दोनों ही टीम दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड ने 2-1 से मैच जीत लिया।
  • झारखंड टीम की गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
  • पुरुष वर्ग का फाइनल हॉकी झारखंड और हॉकी ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड ने 3-1 से जीत हासिल की।
  • झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
  • झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
  • तीसरे एवं चौथे स्थान के लिये महिला वर्ग का मैच ओडिशा और बिहार के बीच खेला गया, जिसमें ओडिशा ने 10-0 से मैच जीतकर कांस्य पदक हासिल किया। ओडिशा की सुप्रिया कुजूर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • पुरुष वर्ग में हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच मैच खेला गया, जिसमें बिहार टीम 3-1 से विजयी रही। बिहार टीम के अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2