इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

ऐतिहासिक स्थलों का पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास

  • 25 Oct 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महेंद्रगढ़ ज़िले के ऐतिहासिक स्थलों- ढोसी पर्वत और माधोगढ़ किला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों स्थलों में पर्यटन की काफी संभावनाएँ हैं। ढोसी पर्वत को जहाँ तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है, वहीं माधोगढ़ किला पर अधिक-से-अधिक पर्यटक लाने के लिये आने वाले समय में माधोगढ़ के राजा महल का भी निर्माण किया जाएगा।
  • राज्य सरकार इसके लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। माधोगढ़ किला पर रानी तालाब के पुनर्निर्माण का कार्य हो चुका है तथा रानी महल का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस कार्य पर 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • बताया जाता है कि ढोसी पर्वत प्राचीन समय में ऋषि चवन जैसे महान तपस्वी का निवास स्थल था।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महेंद्रगढ़ ज़िला को 1358.68 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी तथा आजम नगर सीहोर के 33 केवी के सब स्टेशन का उद्घाटन किया। यह सब स्टेशन 299.85 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ है।
  • इसके अलावा सतनाली में बनने वाले सीएचसी का भी शिलान्यास किया गया। इस भवन पर लगभग 1058.83 लाख रुपए खर्च होंगे। यहाँ पर स्वास्थ्यकर्मियों के लिये आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2