राजस्थान
विकसित राजस्थान @2047 विज़न डॉक्यूमेंट का अनावरण किया
- 24 Oct 2025
- 22 min read
चर्चा में क्यों?
राजस्थान सरकार ने जयपुर में विकसित राजस्थान @2047 विज़न डॉक्यूमेंट का अनावरण किया।
मुख्य बिंदु
- परिचय: अगस्त, 2025 में राज्य मंत्रि परिषद द्वारा स्वीकृत, यह विज़न डॉक्यूमेंट राजस्थान को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य में बदलने के लिये एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्रीय लक्ष्य विकसित भारत @2047 के अनुरूप है।
- यह समावेशी और सतत् विकास पर ज़ोर देता है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा वंचित वर्ग को प्राथमिकता प्रदान की गई है।
- लक्ष्य 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है, जिसमें कृषि, उद्योग, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास के मुख्य स्तंभ होंगे।
- थीम्स और फोकस क्षेत्र: विज़न डॉक्यूमेंट चार प्रमुख थीमों के चारों ओर संरचित है, जो तेरह महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल करती हैं:
- सार्वजनिक कल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण: कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित, ताकि मानव विकास को बढ़ावा दिया जा सके तथा सामाजिक समानता सुनिश्चित हो।
- तीव्र विकास, समृद्धि और रोज़गार: उद्योग, खनन, पर्यटन और सांस्कृतिक विकास पर ज़ोर, ताकि व्यापक स्तर पर रोज़गार सृजित किया जा सके तथा समावेशी समृद्धि सुनिश्चित हो।
- बुनियादी ढाँचा और सतत् विकास: जल सुरक्षा, पर्यावरणीय सततता और जलवायु लचीलापन को प्राथमिकता, ताकि पर्यावरण-मैत्रीपूर्ण तथा जलवायु-सहनीयता (Climate Resilience) बुनियादी ढाँचे का प्रारूप तैयार किया जा सके।
- नीति, वित्त और प्रशासन: ग्रामीण-शहरी विकास, वित्तीय प्रबंधन और सुशासन को एकीकृत करना, ताकि संस्थागत क्षमता, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक दक्षता को प्रबल किया जा सके।
- कार्यान्वयन ढाँचा:
- विभागीय कार्य योजनाएँ: प्रत्येक विभाग विज़न लक्ष्यों के अनुरूप विशिष्ट योजनाएँ तैयार करेगा।
- वार्षिक मूल्यांकन: परिणामों को ट्रैक करने के लिये वित्तीय और प्रदर्शन समीक्षा की जाएगी।
- निरंतर निगरानी: जवाबदेही और समय पर सुधार सुनिश्चित करने के लिये मूल्यांकन ढाँचे अपनाए जाएंगे।
- महत्त्वपूर्ण वर्ष: वर्ष 2030, 2035 और 2040 के लक्ष्य अनुसार प्रगति के मानक निर्धारित किये गए हैं।
वर्ष 2047 तक प्रमुख लक्ष्य |
|
|
क्षेत्र |
लक्ष्य |
|
निर्माण उद्योग |
सकल राज्य मूल्य संवर्द्धन (GSVA) में हिस्सा 20% तक बढ़ाना |
|
स्वास्थ्य |
जीवन प्रत्याशा को 77 वर्ष तक बढ़ाना |
|
बाल स्वास्थ्य |
शिशु मृत्यु दर को 1,000 जीवित जन्मों पर 10 से कम करना |
|
शिक्षा |
100% स्कूल नामांकन प्राप्त करना; सभी स्कूलों को स्मार्ट और कंप्यूटर-सक्षम संस्थानों में उन्नत करना |
|
महिला सशक्तीकरण |
महिलाओं की कार्यबल भागीदारी को 60% से अधिक बढ़ाना |
|
पर्यटन |
घरेलू पर्यटकों में राजस्थान का हिस्सा 15% तक बढ़ाना |