दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



हरियाणा

दीपा मलिक को मिला एशियाई ऑर्डर पुरस्कार, 2022

  • 15 Feb 2022
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

14 फरवरी, 2022 को हरियाणा की दीपा मलिक को एशियाई ऑर्डर पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • टोक्यो पैरालंपिक, 2022 अब तक के सभी पैरालंपिक में भारत के लिये सर्वाधिक सफल पैरालंपिक रहा है, जिसमें भारत को कुल 19 मेडल प्राप्त हुए। इस सफलता में दीपा मलिक का भारतीय पैरालंपिक समिति की प्रमुख के रूप में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि दीपा मलिक हरियाणा के भैंसवाल (सोनीपत) से संबंधित एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रियो पैरालंपिक, 2016 में 4.61 मीटर तक गोला फेंक कर शॉट-पुट में रजत पदक जीता था। पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली दीपा पहली भारतीय महिला हैं।
  • पैरालंपिक खेलों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान किया है।
close
Share Page
images-2
images-2