इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी ‘हस्तकला बाज़ार’का शुभारंभ

  • 07 Sep 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी ‘हस्तकला बाज़ार’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • पर्यटन बोर्ड द्वारा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन में यह प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदेश के 6 कल्चरल ज़ोन से 41 आर्ट फॉर्म के 93 शिल्पकार प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।
  • ‘हस्तकला बाज़ार’प्रदर्शनी में लगभग 16 ज़िलों से 28 शिल्प उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही 6 उत्पाद की लाइव प्रदर्शनी लगाई गई है।
  • छतरपुर का टेराकोटा और लौह शिल्प, बैतूल का बैलमेटल, सतना का काँसा, ओरछा की बुंदेली पेंटिंग, देवास का औद्योगिक अपशिष्ट लकड़ी से बनाई गई वस्तुएँ, भोपाल का हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट और जरी-जरदोजी, राजगढ़ का कपड़ा अपशिष्ट उत्पाद, अलीराजपुर की हैंडीक्राफ्ट पेंटिंग, खंडवा के हाथ कढ़ाई और कागज़ उत्पाद के साथ महेश्वर हैंडलूम, बांस शिल्प, प्राकृतिक शहद और मार्बल स्टोन की वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow