दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान

  • 20 Oct 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती में प्रदेश में संचालित होने वाले तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से शुरू किये गए इस अभियान को पहले चरण में गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के 7 जनपदों में शुरू किया गया था, दूसरे चरण में 38 जिलों में तथा तीसरे चरण में पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है।
  • इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ-साथ ज़िला अस्पताल तथा ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी/पीएचसी पर इलाज की सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं।
  • अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 19 अक्तूबर से 17 नवंबर, 2021 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 19 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2021 तक दस्तक अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow