दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

सीएम योगी को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड

  • 13 Oct 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2022 को मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड’ समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस समारोह में अवार्डों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिये यह सम्मान मिला है। हालाँकि इस अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौज़ूद नहीं हो सके थे। उन्होंने इस अवार्ड को राज्य की 25 करोड़ जनता को समर्पित किया।
  • मीडिया समूह द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में मनोरंजन, राजनीति, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया है।
  • इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे।
close
Share Page
images-2
images-2