दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोड़ी विधानपरिषद की सदस्यता

  • 23 Mar 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों

21 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी विधानपरिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह त्यागपत्र हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में गोरखपुर (शहरी) सीट से निर्वाचित होने के पश्चात् दिया गया है।
  • हाल ही में संपन्न चुनावों में भाजपा के 255 सीटें जीतने से आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्तारूढ़ होने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिये 25 मार्च को वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 
  • उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ पिछले दो दशकों में ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो विधानसभा के सदस्य होगे, न कि विधानपरिषद के। विधानसभा सदस्यता वाले उत्तर प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे, जब उन्होंने वर्ष 2003 में गुन्नौर सीट से चुनाव जीता था।
close
Share Page
images-2
images-2