इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड में होगा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

  • 13 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

12 अक्तूबर, 2023 को राँची के उपायक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बीडीओ को खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप ‘मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता’कराने का निर्देश दिया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित हो कि झारखंड में ‘मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24’ का आयोजन कुल पाँच स्तरों- पंचायत, प्रखंड, ज़िला, ज़ोनल एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।  
  • प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर राँची के उपायक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राँची ज़िले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप पंचायतस्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 
  • झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के तहत पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2