इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘बस्तर टाइगर’ किताब का किया विमोचन

  • 05 Aug 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

4 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन पर आधारित किताब ‘बस्तर टाइगर’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • लेखकद्वय कुणाल शुक्ला व प्रीति उपाध्याय द्वारा लिखी गई इस किताब में बस्तर टाइगर के नाम से लोकप्रिय शहीद महेंद्र कर्मा के जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा किया गया है।
  • इस किताब के माध्यम से शहीद महेंद्र कर्मा के आदिवासियों के विकास के प्रति उनकी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था को पाठकों के समक्ष रखा गया है।
  • शहीद महेंद्र कर्मा, गांधी-नेहरू के विचारों से प्रेरित रहे। उन्होंने आजीवन बस्तर में शांति के लिये प्रयास किया। किताब में शहीद महेंद्र कर्मा के सलवा जुड़ूम को लेकर विचार पहली बार पाठकों के सामने प्रस्तुत किये गए हैं।
  • गौरतलब है कि महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ कॉन्ग्रेस के नेता थे। वह 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। 2005 में उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम (Salwa Judum) आंदोलन के आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह राज्य गठन के बाद से अजीत जोगी सरकार कैबिनेट में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे।
  • 5 मई, 2013 को सुकमा में कॉन्ग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली से लौटते समय दरभा घाटी में महेंद्र कर्मा, तत्कालीन कॉन्ग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, विधायक उदय मुदलियर समेत 28 कॉन्ग्रेसी नेताओं की नक्सलियों ने हमला कर हत्या कर दी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2