दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन

  • 22 Mar 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 71वें ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 25 मार्च तक चलेगी।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 10 साल के बाद राज्य को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स मीट का आयोजन करने का मौका मिला है। इस आयोजन के लिये सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने शुरुआत की है।
  • इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस बलों की कुल 32 टीमों से 1300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य खेल-कूद की गतिविधियों में तेजी से आगे बढ़ा है। यहाँ सांसद खेल-कूद का आयोजन हो रहा है। 2 से 5 हज़ार खिलाड़ी रचनात्मक गतिविधियों के साथ जुड़ते है।
  • इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में सरकारी सेवाओं में 500 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी।   

Yogi

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow