इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

मुख्यमंत्री ने की प्रशासनिक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

  • 25 May 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में 11 प्रमुख विभागों की 100 करोड़ रुपए से अधिक की 45 महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। 

प्रमुख बिंदु  

  • मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को परियोजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि आमजन इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं से लाभान्वित हो सकें।  
  • राज्य सरकार द्वारा फिरोजपुर झिरका उपमंडल के 80 गाँवों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्त्वाकांक्षी रैनीवेल परियोजना पूर्ण हो चुकी है। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 210 करोड़ रुपए की लागत आई है। 
  • बैठक में बताया गया कि ज़िला महेंद्रगढ़ के बालखी में 114 करोड़ रुपए की लागत से पानी आपूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 
  • इसके अलावा, बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में 35 गाँवों को नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति योजना तथा नूहं में नगीना व पिंगवान ब्लॉक के 52 गाँवों व 5 ढाणियों को जलापूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी तेज गति से चल रहा है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा घ्कर लिया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरीदाबाद से होडल तक जहाँ-जहाँ रैनीवेल आधारित परियोजनाएँ बनाई गई हैं, उस क्षेत्र का वैज्ञानिक अध्ययन करवाया जाए।  
  • इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिये नहीं किया जाए और पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर भी नज़र रखी जाए। 
  • पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिये गए हैं कि पानी की चोरी न हो इसके लिये सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही पानी के उचित प्रबंधन हेतू रेगुलेटरी सिस्टम तैयार किया जाए। 
  • बैठक में बताया गया कि 139 करोड़ रुपए की लागत से पिंजौर में बन रही सेब, फल व सब्जी मंडी का कार्य अंतिम चरण में है। 52 दुकानों में से 39 का आवंटन किया जा चुका है, शेष दुकानों की आवंटन प्रकिया चल रही है। जल्द ही इस मंडी में व्यापार होना शुरू हो जाएगा।  
  • इसके अलावा, गन्नौर में बनाई जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय मंडी का जून माह में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। 
  • बैठक में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भिवानी में लगभग 536 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इस कॉलेज में दाखिले किये जा सकेंगे। 
  • इसके अलावा, करनाल के कुटेल में बन रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस का काम प्रक्रियाधीन है। इसमें 730 बेड की सुविधा होगी। इस साल के अंत तक यहाँ ओपीडी सेवाओं की शुरुआत करने के लिये विभाग तैयार है।  
  • साथ ही, प्रदेशभर में बनाए जा रहे 6 नर्सिंग कॉलेज और करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज-चरण-2 का कार्य भी तय समयावधि में पूरा हो जाएगा। 
  • बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही 100 करोड़ रुपए की लागत से अधिक की परियोजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु हरियाणा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया। अब विभागों द्वारा डीपीआर बनाने से लेकर अंतिम मंजूरी मिलने तक की सारी प्रक्रिया इस पोर्टल के माध्यम से होगी। 
  • बैठक में बताया गया कि फरीदाबाद में 325 करोड़ रुपए की लागत से सड़क तंत्र सहित विभिन्न बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिससे जनता को बहुत लाभ मिल रहा है।  
  • बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेशभर में लंबित चल रही बड़ी परियोजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन हेतु उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रही है। अब तक 6 समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं और इसके परिणामस्वरूप अब तक 1900 करोड़ रुपए की 12 बड़ी परियोजनाएँ पूरी हुई हैं। वर्तमान में 14 विभागों की 90 से अधिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow