दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

  • 23 May 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2022 को कालीबेरी खान दुर्घटना में मृतक आश्रित बीमित परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत कर योजना का पहला प्रकरण जोधपुर में निस्तारित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इया योजना के तहत पंजीकृत राज्य के परिवारों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मिलेगा।
  • योजना के तहत लीवर, हार्ट, किडनी, बोनमेरो ट्रांसप्लांट और कॉकलियर इंप्लांट जैसे महँगे इलाज भी नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2022-23 में ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजन’की घोषणा की गई थी, जिसे 1 मई, 2022 से लागू किया जा रहा है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow