इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

मुख्यमंत्री ने की हरियाणा खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा

  • 15 Jun 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों? 

13 जून, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के चौथे संस्करण के समापन समारोह में देश भर से आने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिये हरियाणा खेल अकादमी की स्थापना की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलकूद की अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के मद्देनज़र पंचकूला में 200 खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा वाला एक छात्रावास खोला जाएगा। इसके ज़रिये खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ मुहैया कराने के साथ ही उन्हें खेल में दक्ष बनने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दी जा रही पुरस्कार राशि को दोगुना करने की भी घोषणा की।   
  • स्वर्ण पदक विजेता को 1 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 60,000 रुपए और कांस्य पदक विजेता को 40,000 रुपए की राशि दी जाएगी, जबकि पहले यह राशि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिये क्रमश: 50,000 रुपए, 30,000 रुपए और 20,000 रुपए निर्धारित की गई थी। 
  • इसके अलावा उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में 5000 रुपए देने की भी घोषणा की।  
  • खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने ज़मीनी स्तर पर खेल का बुनियादी ढाँचा तैयार किया है। राज्य में वर्ष भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये खेल कैलेंडर भी तैयार किया गया है।  
  • बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के लिये राज्य में 1100 खेल नर्सरी खोली जा रही हैं। इससे राज्य के करीब 25,000 नवोदित खिलाड़ियों को फायदा होगा।   
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2