ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने उच्च न्यायालय और ज़िला न्यायालयों के लिये आरटीआई के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया

  • 20 Jul 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

18 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य खंडपीठ जबलपुर में मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने आरटीआई के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल से उच्च न्यायालय की तीनों खंडपीठ और ज़िला न्यायालय की जानकारियाँ मिल सकेंगी। 

प्रमुख बिंदु  

  • मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पूरे देश में प्रारंभ से अंत तक पेपरलेस मोड पर काम करने में अग्रणी है। पोर्टल को इंटीग्रेटेड क्लाउड बेस्ड बनाया गया, साथ ही इसे उच्च न्यायालय के डाटाबेस से भी इंटीग्रेटेड किया गया है। 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल को सभी प्रकार के ऑनलाइन लेन-देन के लिये साइबर ट्रेजरी से भी जोड़ा गया है।  
  • मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि यह पोर्टल आरटीआई में चाही गई जानकारी को उपलब्ध कराने के लिये संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी को तय कर उन्हें जबाबदेह बनाता है।  
  • यह सॉफ्टवेयर न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in के ई-आरटीआई टैब पर राज्य के लोक सूचना अधिकारी और संबंधित स्टाफ को, आरटीआई के संबंध में होने वाली ऐसी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी, जो आवेदक द्वारा चाही गई है, एक क्लिक पर उपलब्ध कराता है।

close
Share Page
images-2
images-2