इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ ने 58 पदक लेकर पाँचवां स्थान प्राप्त किय

  • 23 Dec 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को आंध्र प्रदेश के गुंटुर में संपन्न हुए तीसरे एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 58 पदक लेकर पाँचवां स्थान प्राप्त किया। इसमें 26 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 काँस्य पदक शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि आंध्र प्रदेश के गुंटुर में 17-22 दिसंबर तक एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस खेल महोत्सव में 22 राज्यों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों से 288 बच्चे शामिल हुए।  
  • छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन एथलेटिक्स में किया, जिसमें 13 स्वर्ण, 3 रजत, 4 काँस्य सहित कुल 20 पदक प्राप्त किये। वहीं तैराकी में 8 स्वर्ण, 6 रजत, 2 काँस्य सहित कुल 16 पदक तथा कुश्ती में 3 स्वर्ण, 2 रजत, 5 काँस्य सहित कुल 10 पदक प्राप्त किये।
  • इसके अलावा शतरंज में 01 स्वर्ण, 02 काँस्य सहित 03 पदक, खो-खो (बालक) में 1 स्वर्ण, जूडो में 1 रजत, योगा में 2 काँस्य, बैडमिंटन, कबड्डी (बालक), हैंडबॉल (बालक) एवं खो-खो (कन्या) में 1 काँस्य तथा भारोत्तोलन में 1 रजत पदक प्राप्त किया।
  • एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ कांकेर के छात्र अर्जुन कोवाची ने 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 4×400  मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
  • इसी प्रकार एकलव्य तोकापाल बस्तर की सोनादायी कश्यप ने 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर में दौड़ में स्वर्ण पदक, एकलव्य छर्राटांगर रायगढ़ की भूमिका राठिया एवं एकलव्य पलारीखुर्द सक्ती की तानिया सिंह ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक जीता। तैराकी अंडर-14 में सोहन उराँव ने 03 स्वर्ण पदक प्राप्त किये।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2